चिलकहर। फेफना थाना क्षेत्र के पियरिया निवासी सीआरपीएफ के जवान का शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। जवान की तबीयत पिछले दिनों से खराब चल रही थी, जिसकी इलाज के दौरान रविवार की देर रात मौत हो गई। सोमवार को सरकारी गाड़ी से शव को पैतृक गांव लाया गया। जवान का अंतिम संस्कार व गार्ड ऑफ ऑनर के साथ महावीर घाट बलिया पर किया गया।
फेफना थाना क्षेत्र के पियरिया निवासी ददन यादव (45) सीआरपीएफ में रांची में तैनात थे। इनकी तबीयत पिछले दिनों सबसे खराब चल रही थी। चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए उन्हें दिल्ली सीआरपीएफ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। रास्ते में ही रविवार की देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। दिल्ली हेडक्वार्टर से उनके शव को एयर एंबुलेंस से वाराणसी लाया गया, उसके बाद सीआरपीएफ की निजी वाहन से उनका शव जवानों ने पैतृक गांव लाया। महावीर घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर के बाद अंतिम संस्कार भी किया गया। मृतक के पांच पुत्री और सबसे छोटा एक पुत्र है। वहीं पत्नी का रोते-रोते बुरा हाल रहा। वहीं राजनीतिक लोगों के सांत्वना देने का तांता लगा रहा।