फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सीआरपीएफ के जवान की छत्तीसगढ़ में मौत

विज्ञापन
बेरुआरबारी क्षेत्र के धनौती गांव निवासी मृतक सीआरपीएफ जवान राजकुमार गोंड। फाइल फोटो, परिजन
विज्ञापन
बेरूआरबारी। सुखपुरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत धनौती निवासी सीआरपीएफ जवान राजकुमार गोड़ (30) की छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई। मां शिवकुमारी और पिता शमशेर गोड़ के रुदन और कंद्रन से वहां मौजूद लोग भी गम में डूब गए।
विज्ञापन

राजकुमार की की पत्नी पूजा अपने मायके बांसडीह थाना क्षेत्र के मैरीटार में है। तीन महीने का पुत्र और पांच वर्ष की पुत्री श्रेयांशी अपनी मां के साथ है। शनिवार की सुबह पत्नी के फोन पर छत्तीसगढ़ से फोन पर सूचना प्राप्त हुई कि सड़क दुर्घटना में राजकुमार गोड़ सहित चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। सूचना पर राजकुमार की पत्नी बेसुध हो गई। घटना की पुष्टि के लिए स्थानीय लोगों की ओर से घटनास्थल पर मौजूद सीआरपीएफ के जवानों से संपर्क कर जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें