फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: परीक्षा के बाद सड़कों पर बढ़ी भीड़, रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
शहर में शनिवार को टीईटी की परीक्षा छूटने के बाद टीडी कालेज चौराहे पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
बलिया। यूपी शिक्षक पात्रता की अंतिम परीक्षा शनिवार को सकुशल संपन्न हो गई। लेकिन शहर फिर जाम में जकड़ गया। दो किमी तक वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

देखते ही देखते शहर के टीडी कॉलेज, कुंवर सिंह, एससी कॉलेज, जगदीशपुर, चित्तू पांडेय करीब दो किमी तक जाम में जकड़ गया। कोतवाल प्रवीण सिंह व यातायात प्रभारी अनवर अली जाम छुड़वाने में लगे रहे।
टीडी कॉलेज चौराहे पर पुलिस द्वारा अचानक वाहनों का रूट डायवर्जन कर विकास भवन की तरफ करने व टाउन इंटर व डिग्री कॉलेज की तरफ से निकले वाले परीक्षार्थियों की भीड़ से जाम के हालात बन गए। देखते ही देखते कुंवर सिंह चौराहा से ओवर ब्रिज तक जाम लग गया। बहादुरपुर पुल से चित्तूपांडेय व रोडवेज तिराहा तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। टीडी कॉलेज चौराहा पर दो घंटे ट्रैफिक धीमा रहा। मुख्य मार्ग जाम होने से बाइक व ई-रिक्शा गलियों में जाने से कुछ देर के लिए गलियां भी जाम हो गई। जाम की आशंका को देखते हुए पुलिस और ट्रैफिक पुलिस सुबह से ही सभी चौराहों व केंद्रों पर तैनात रहे। यातायात को सामान्य कराने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी लगातार लाउडस्पीकर से वाहन चालकों और राहगीरों को निर्देश देते रहे।
विज्ञापन

परीक्षा छूटते ही ट्रेन पकड़ने को स्टेशन की तरफ दौड़ परीक्षार्थी परीक्षा खत्म होते ही परीक्षार्थियों की भीड़ स्टेशन व बस स्टेशन की तरफ दौड़ पड़ी।
सड़क पर वाहनों के जाम होने व पटरियों पर अतिक्रमण होने के कारण पैदल परीक्षार्थियों को परेशानी उठानी पड़ी। प्लेटफॉर्म संख्या चार पर खड़ी कामायनी एक्सप्रेस कुछ ही समय में फुल हो गया।
विज्ञापन

परीक्षार्थी एसी कोच में बैठने से जनरल की तरह हो गया था। जीआरपी व आरपीएफ के जवान परीक्षार्थियों को जनरल कोच में बैठने को लेकर प्रेरित करते रहे।
एसी कोच में किसी यात्री को परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान दिया। अन्य दूसरी ट्रेनों से परीक्षार्थी रवाना हुए। सहूलियत के लिए प्लेटफॉर्म संख्या एक व चार के मुख्य गेट के सामने हेल्प डेस्क बनाया गया था, जहां तैनात पुलिसकर्मी उनकी समस्या का समाधान करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें