फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस फिट लंबे अजगर को देखने के लिए जुटी भीड़

विज्ञापन
दोकटी क्षेत्र के दियारे में मिला अजगर साप। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। दोकटी के दियारे में बृहस्पतिवार को लगभग 20 फीट लंबा अजगर निकल आया। दियरांचल के खेतों में काम करने वाले लोगों ने अजगर को देखा और ग्रामीणों को बताया। इस दौरान मौके पर 20 फिट लंबे अजगर को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

लोगों ने देखा की अजगर की पूंछ झुलसी हुई है और वह वेदना में है। इसपर लोगों ने अजगर को पानी पिलाया और उसके घावों पर मरहम भी लगाया। लोगों ने उसको सहारा देकर उठाने की कोशिश की लेकिन वह हिला नहीं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वाजिदपुर निवासी संजय सिंह, मुरली छपरा के निवर्तमान प्रधान ने बताया कि कुछ दिन पहले दियारे के जंगल में किसी ने आग लगा दी थी जिसमें जंगल का कुछ हिस्सा जल गया। कयास लगाया जा रहा कि शायद उसी आग में इस अजगर की पूंछ का हिस्सा झुलस गया हो। ग्रामीणों ने अजगर को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें