फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बैजनाथ धाम जाने वालों की ट्रेनों में भीड़ बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। श्रावण मास के शुरू होते ही बाबा बैजनाथ धाम (देवघर) के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ तेजी से बढ़ने लगी है। बलिया जनपद समेत बिहार सीमावर्ती क्षेत्र के मांझी व आसपास के स्टेशनों से भारी संख्या में कांवड़िये देवघर रवाना हो रहे हैं। इसका असर ट्रेनों पर दिखने लगा है। भीड़ के चलते ट्रेनों में आरक्षित टिकट लेकर यात्रा कर रहे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जनरल कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं है। कई श्रद्धालु खड़े होकर लंबी दूरी तय करने के लिए हैं। रूट की बलिया-सियालदह, पूर्वांचल एक्सप्रेस मौर्य समेत अन्य ट्रेनों के आरक्षित कोच में भीड़ बढ़ गई है। श्रद्धालुओं ने मांग की है कि श्रावण मास के दौरान देवघर रूट पर एक और विशेष ट्रेन चलाई जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। श्रावण मास की भीड़ को देखते हुए रेलवे पुलिस भी सतर्क हो गई है। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। आरपीएफ निरीक्षक बीके सिंह ने बताया कि श्रावण मास में बाबा बैजनाथ धाम को जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ हो रही है। ऐसे में ट्रेनों व रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ाई गई है। साथ ही गश्त भी तेज कर दी गई है।

देवघर के लिए प्रस्थान करेंगे हजारों शिवभक्त
नगरा। क्षेत्र से 21 जुलाई को सैकड़ों गाड़ियों से हजारों शिवभक्त कांवड़ लेकर देवघर के लिए प्रस्थान करेंगे। सार्वजनिक रामलीला समिति के पदाधिकारियों व क्षेत्र के डीहवां निवास ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि 21 जुलाई को बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर कावड़ यात्रा के लिए सहमति बनाई गई। यात्रा में गाड़ियों के साथ हजारों शिव भक्तों का काफिला श्रावण मास के दूसरे सोमवार को जल चढ़ाने बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें