फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रविवार को ददरी मेले में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ददरी मेले में दूसरे रविवार को छुट्टी का असर दिखा। मेले में भारी भीड़ रही। भीड़ के चलते चित्तू पांडेय एनएच-31 से कदम चौराहा होकर काशीपुर तक दिनभर जाम की स्थिति रही। दुकानदार भी गदगद दिखे। झूले वालों को अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छी आमदनी हुुई। भीड़ को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट रही। खाने-पीने की दुकानों व चर्खी-झूला पर बैठने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से लोगों के आने का जो शुरू हुआ सिलसिला शाम तक बना रहा। छुट्टी के कारण स्कूली बच्चे परिवार संग पहुंचे। मेला परिसर भीड़ से भरा नजर आया। अब मेले में दूरदराज से लोगों के आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। मेले में आलमारी, छोटे-बड़े बक्से की दुकानें भी लगी हैं। गांव से आने वाले लोग इन सामान की खरीदारी में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन के सामान की खूब खरीदारी की। उधर, बच्चों ने झूला, टोरा-टोरा, नाव झूला, ब्रेक डांस झूला, हथौड़ा झूला, चरखी, नौटंकी, मौत का कुआं का आनंद लिया। छोटे बच्चों ने जंपिंग, घोड़ा, ट्रेन का आनंद लिया। दिन भर मेला घूमने के बाद ग्रामीण शाम ढलते ही घरों को रवाना हुए तो वहीं शाम को शहर के लोगों ने मेले का रुख किया। मेले में प्रतापगढ़ के प्रसिद्ध आंवले का लड्डू, बर्फी की खूब खरीदारी हुई।

गर्म कपड़े व क्राकरी की दुकानों पर भीड़

ददरी मेले में हर दुकान पर खरीदारों की भीड़ रही। शादी का सीजन होने के कारण महिलाओं ने गर्म कपड़े, क्राकरी के सामान, सौदर्य सामग्री व घरों के सजावट के सामान की खरीदारी की। सजावट के रंग बिरंगे प्लास्टिक के फूलों की भी ब्रिकी हुई। महिलाओं ने मुरब्बा बनाने के लिए आंवला व अचार के लिए नीबू की खरीदारी की। सर्दी को देखते हुए महिलाओं ने कश्मीरी शाॅल, जैकेट व ऊनी वस्त्रों की खरीदारी की।
विज्ञापन


गर्म जलेबी चखा स्वाद, घर के लिए खरीदा खाजा
मेला देखने के बाद लोगों ने गर्म गुड़ही जलेबी व चाट का स्वाद लिया। युवा वर्ग ने फास्ट फूड चाउमिंग, डोसा सहित अन्य आइटम को पसंद किया। मेला घूमने के बाद घर जाते समय खाजा खरीद कर ले गए। खाजा की दुकानें मेले के अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर लगी रहीं।


सभासदों के आरोप को निराधार करार दिया

मुख्य राजस्व अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी नगरीय निकाय त्रिभुवन ने रखी अपनी बात
बलिया। नगरपालिका के सभासदों ने ददरी मेले में धांधली का आरोप लगाया था। लेकिन मुख्य राजस्व अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी नगरीय निकाय त्रिभुवन ने आरोपों को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि जनपद में पहली बार ददरी मेले में खुली नीलामी की गई है। इससे आय में कई गुना वृद्धि हुई है। इस आय से मेले का आयोजन कराया जा रहा है और लोगों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। पूर्व में भी कार्तिक पूर्णिमा पर बेहतर सुविधाएं दी गई हैं। नगर पालिका पार्षदों की शिकायतें तथ्यहीन और निराधार हैं।
ददरी मेले में वित्तीय अनियमितता और धांधली का आरोप लगाते हुए नगर पालिका के सभासदों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार को पत्रक सौंपा था। इसमें नगर पालिका बोर्ड की ओर से 20 अक्तूबर को ददरी मेले के लिए पारित विभिन्न प्रस्ताव व नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया था। साथ ही दो दिनों में कार्रवाई नहीं होने पर ददरी मेला चौक पर क्रमिक अनशन की चेतावनी भी सभासदों ने दी थी। कहा था कि प्रभारी अधिकारी की ओर से मेले में मनमाना कार्य कराया जा रहा है। प्रतिबंधित राजस्व निरीक्षक अभिषेक सिंह को भूमि आवंटन के कार्य में लगाया गया है। वर्ष 2022 तक बने भारतेंदु मंच की जगह जर्मन हैंगर लगवाकर नपा के कोष व सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें