बलिया। शहर के चित्तूपांडेय रेलवे क्राॅसिंग का बूम मंगलवार की शाम को ऑटो की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। गेटमैन ने स्लाइडर बूम लगाकर मालगाड़ी को पार करवाया। बूम क्षतिग्रस्त होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। आरपीएफ जवान जाम को समाप्त कराया। ऑटो को पकड़ कर थाना पर लेते गए।
फेफना से छपरा की तरफ जा रही मालगाड़ी आने की सूचना पर चित्तूपांडेय क्राॅसिंग को गेटमैन बंद करने लगा, जल्दी निकलने के चक्कर में ऑटो चालक ने बूम को क्षतिग्रस्त कर दिया। चित्तूपांडेय चौराहा, रोडवेज तिराहे पर ट्रैफिक जवान क्राॅसिंग की तरफ जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट कर ओवरब्रिज से भेजने लगे। गेटमैन की सूचना पर पहुंची इंजीनियरों की टीम ने क्षतिग्रस्त बूम को ठीक किया। थाना प्रभारी बीबी सिंह ने बताया कि ऑटो की टक्कर से क्राॅसिंग का बूम क्षतिग्रस्त हो गया था। चालक को हिरासत में ले लिया गया है, स्लाइडर बूम से फाटक बंद कर ट्रेनों को पास कराया गया।