फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia : क्रिमिनल ट्रैकिंग सेल का गठन, अपराध पर नकेल का नया फार्मूला, गुनहगारों की करेगा निगरानी

Sun, 15 Dec 2024 05:48 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

अपराध पर लगाम के लिए सेल का गठन किया गया है। इस सेल का नाम क्रिमिनल ट्रैकिंग सेल है जो अपराधियों पर निगरानी करने का काम करेगा। इसकी मदद से फिर से अपराध करने की संभावनाओं पर लगाई जाएगी लगाम।
विज्ञापन
एसपी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के एसपी विक्रांत वीर ने जनपद में अपराध एवं अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से क्रिमिनल ट्रैकिंग सेल का गठन किया है। देखा जाता है कि अपराधियों के जमानत से छूटने के बाद फिर से अपराध करने की संभावना होती है। अब इस व्यवस्था में अपराधियों एवं उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। जघन्य अपराध जैसे हत्या, लूट, डकैती, महिला संबंधी अपराधों में शामिल अपराधियों पर सतर्क निगरानी से उन्हें अपराध करने से रोका जाएगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने जेल से रिहा हुए अपराधियों पर सतर्क दृष्टि व उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के लिए सीटीसी (क्रिमिनल ट्रैकिंग सेल) का गठन किया है। हत्या, लूट, डकैती, नकबजनी, वाहन चोरी, गोवध, गो-तस्करी, टप्पेबाजी, एनडीपीएस, पशु चोर, चेन स्नैचर, अवैध शराब तस्करों, फिरौती के लिए अपहरण, के साथ पाक्सो एक्ट जैसे अपराधों में शामिल अपराधियों की गतिविधियों की जानकारी रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें