फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, 12 घायल

Wed, 01 Jun 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उभांव थाना क्षेत्र के सहिया गांव में मंगलवार की रात जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। इस दौरान दोनों पक्षों की तीन महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जहां से चिकित्सकों ने तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। काफी दिनों से चल रहा भूमि विवाद मंगलवार को जानलेवा बन गया। उभांव थाना क्षेत्र के सहिया गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठियां चलीं।

जिसमें एक पक्ष के मो. सलाम (47), वकील (17), नसीम (22), जूही(18) पुत्री, नियाज (35) वजीम (18)  तथा दूसरे पक्ष के जमशेद (45), कादिर (28), रशिदा (12), फिरोज (16), शप्पो  (19) पुत्री मु. सगीर , साजिद (18) घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी घायलों को आसपास के लोगों ने सीएचसी सीयर पहुंचाया। जिसमें स्थिति गंभीर देख मो. सलाम,  जमशेद और वजीम को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने  दोनों पक्षों की तहरीर पर 26 लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई  शुरू कर दी। घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी का माहौल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें