पहले लड़की ने दादा पर आरोप लगाया था।
शादी करके मुझे अकेली छोड़ यहां आकर बस गए हो ! अब मैं देखती हूं कि तुम यहां से कहां भागोगे। ऐसा कहते हुए बुधवार की शाम अपने तथा कथित पति के घर जा धमकी तो घर में मौजूद सारे लोग दंग रह गए। हालांकि युवक और उसके घरवालों का कहना था कि ये महिला साजिशवश फंसा रही है और उन्होंने इसे लेकर गुरुवार को एसपी को पत्रक भी सौंपा। उधर महिला को पुलिस ने फिलहाल उसी युवक के घर में रखवाया है।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला के थाना भिलाई की रहने वाली महिला का कथन है कि उसका और बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के इस युवक की दो साल पहले महाराष्ट्र जिला के वर्धा के एक स्टील फैक्ट्री में काम करते के दौरान प्रेम हो गया था। उसके बाद दोनों की एक मंदिर में शादी भी हो गई। लेकिन बीते माह युवक उसे छोड़कर भाग गया।
तभी से वह परेशान थी, पति से बार-बार संपर्क करती रही। लेकिन 12 मई को उसका मोबाइल स्वीच आफ हो गया। तब उसने कंपनी से पति का पता लगाकर बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को पुलिस के साथ जा धमकी। उधर
युवक तथा उसके घर वाले गुरुवार को एसपी को पत्रक सौंपकर बताया कि महिला की शादी मेरे बेटे से नहीं बल्कि वाराणसी के लंका थाना के एक युवक साथ हुई तथा महिला दो बच्चों की मां भी है। हमारे बेटे को साजिशन फंसाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है ।