फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मतदान पर दो गांव भिड़े

Sat, 28 Nov 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा थाना क्षेत्र के भंडारी ग्रामसभा के सरायचावट स्थित प्राथमिक विद्यालय पर फर्जी मतदान को लेकर शनिवार की शाम भंडारी और सरायचावट गांवों के ग्रामीण आपस में भिड़ गए। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों ओर से जमकर ईट-पत्थर चले।
विज्ञापन



घटना की जानकारी होते ही जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद मौके पर पहुंच गए। इस दौरान एसपी ने स्वयं कमान संभालते हुए ग्रामीणों को एक किमी तक दौड़ाया। विकास खंड नगरा के ग्राम पंचायत भंडारी के दो बूथ 302 और 303 प्राथमिक विद्यालय सराय चावट पर हो रहा था।


साढ़े तीन बजे तक मतदान शांति पूर्वक चलता रहा। बूथ संख्या 303 पर कुल मत 657 था। जिसमें से 525 पड़ चुके थे। इसी प्रकार बूथ संख्या 302 पर 574 में 450 मत डाले जा चुके थे। भंडारी गांव के प्रत्याशियों को कहीं से सूचना मिली कि सरायचावट वाले बूथ पर फर्जी मत डाले जा रहे हैं।
विज्ञापन



भंडारी गांव के एजेंटों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। इसको लेकर दोनों गांवों के लोगों में नोकझोंक शुरू हो गई। देखते-देखते ही दोनों गांव के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को हटाने के लिए लाठी भांजने लगी। इससे नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर ही पथराव शुरू कर दिया।


स्थिति की जानकारी तुरंत ही जानकारी पुलिस ने डीएम और एसपी को दी। तत्काल दोनों मौके पर पहुंच गए और स्वयं ही मोर्चा संभाल लिया। पुलिस ने ग्रामीणों को दूर-दूर तक दौड़ाकर पीटा। साथ ही इस दौरान क्षतिग्रस्त हुई करीब एक दर्जन बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इसके बाद मामला शांत हो पाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें