फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही युवती का अपहरण

Tue, 04 Oct 2016 08:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही एक युवती का बाइक सवार कुछ मनचले युवकों ने अपहरण कर लिया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना उसके घरवालों को दी। घटना कोतवाली क्षेत्र के अमर गांव के कलसा पोखरे के पास सोमवार की शाम की है। युवती के बड़े पिता ने तीन युवकों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की युवती पिता की मौत के बाद ट्यूशन पढ़ाकर मां तथा खुद का पेट पालती है। सोमवार की शाम ट्यूशन पढ़ाकर वापस अपने घर जा रही थी। अमहर गांव के कलसा पोखरे के पास दो बाइक पर सवार तीन युवक उसके मुंह बांधे पहुंचे और जबरिया युवती को बाइक पर बैठाकर ले भागे।

युवती की चीख-पुकार सुन जब आसपास के  लोग मौके पर जुटे तब तब बाइक सवार निकल गए। इसके बाद  लोगों ने उसे परिवार में सूचना दी। युवती के बड़े पिता की तहरीर पर पुलिस  ने नसरथपुर गाँव के तीन युवक ऋषभ पाण्डेय, रवि प्रकाश पाण्डेय, आशुतोष  पाण्डेय के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी  है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें