फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, एक जख्मी 

Tue, 04 Oct 2016 06:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : demo
विज्ञापन
जिले में दो विभिन्न जगहों पर सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


बलदेव सिंह वासी बस्ती खुशहाल सिंह वाली (मल्लांवाला) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका बेटा रमनदीप सिंह अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही वह गांव नरंग सिंह वाला के पास पहुंचा किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रमनदीप की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, थाना मल्लांवाला पुलिस ने अज्ञात वाहन चालाक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

मिंटू सिंह वासी महिमा वाला (जीरा) ने पुलिस को कहा कि वो अपने बाइक पर कुलवंत सिंह पुत्र सवरन सिंह वासी सलीना जिला मोगा के साथ कहीं जा रहा था। जैसे ही बाइपास सनेर रोड जीरा के पास पहुंचे कि एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक कार लेकर फरार हो गया। मिंटू व कुलवंत जख्मी हो गए, लेकिन कुलवंत की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें