बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है।
- फोटो : Demo pic
दुबहर थाना क्षेत्र के अखार ढाले पर बुधवार की दोपहर ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार सतीशचंद्र कालेज के तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। बाइक चलाने वाले ने हेलमेट नहीं पहना था। सहतवार थाना क्षेत्र के अघौला निवासी नीपू सिंह(18), शंभूनाथ (22) और दतौली निवासी सोनू सिंह(24) सतीशचंद्र कालेज से एमए की परीक्षा देकर एक ही बाइक से लौट रहे थे।
इसी बीच अखार ढाले पर उनकी सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां नीपू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र निपू के घर जैसे ही घटना के बारे में जानकारी हुई घर के महिलाओं का रोते-रोते बुरा हाल रहा।