फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठानी और ठग को पकड़वा कर ही मानी

Sat, 07 Feb 2015 11:53 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, इब्राहिमपट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर कस्बा स्थित एसबीआई परिसर में बीते 24 जनवरी को एक ठग ने महिला को झांसे में लेकर उससे 15 हजार रुपये ले लिए थे। उस महिला ने भी ठग को पकड़वाने को ठान ली।
विज्ञापन


महिला रोज बैंक के आसपास चक्कर लगाने लगी। आखिरकार शनिवार को ठग दिख गया और महिला के शोर पर ठग को पकड़ लिया गया। वहां मौजूद लोगों ने ठग की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ठग से पूछताछ कर रही है। उसके पास से दो नकली सोने की गुल्ली भी बरामद हुई है। 

बालूपुर की महिला सुभावती पत्नी रामायण  24 जनवरी को बैंक आई थी। वहां पर एक ठग ने उसे झांसे में लेकर 15 हजार रुपये ठग लिए थे। महिला उसी दिन से उसको पकड़वाने के फिराक में बैंक के आसपास चक्कर लगाती रही।
विज्ञापन


शनिवार को पीड़ित महिला को उस समय सफलता मिली जब उसने ठग को बैंक परिसर के बाहर देखकर पहचान लिया। उसके बाद महिला ने ठग को पकड़ कर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

मौके पर पहुंचे सीओ अंशुमान मिश्र ने जब ठग की तलाशी ली तो उसके पास से दो पीली धातु की गुल्ली बरामद हुई। उन्होंने ठग को थाने भेज दिया। ठग के पकड़े जाने की खबर पाकर दो दिन पहले ठगी की शिकार हुई खानचक निवासी शकुंतला पत्नी रामजी गुप्ता ने भी अपनी तहरीर पुलिस को सौंप दी।

उन्होंने तहरीर में 12 हजार रुपये और झुमका की ठगी होने का आरोप लगाया है। लोगों के मुताबिक  शनिवार को भी ठग बैंक के पास कुछ महिलाओं को गुल्ली दिखाकर ठगने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें