फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ चार दुकानों के चटके ताले, दहशत

Thu, 21 Dec 2017 10:25 PM IST
ballia
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेवती थाना क्षेत्र के दीघार बाजार में बुधवार की रात चोरों ने एक साथ चार दुकानों का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपये के सामान चुरा लिए। गुरुवार को सुबह दुकानदारों को चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और छानबीन शुरू कर दी। उधर, व्यापारियों समेत इलाकाई लोगों ने बाजार में पुलिस गश्त पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


रेवती थाना क्षेत्र के दिघार बाजार में बुधवार की देर रात में रामबिलास कानू, गणेश गुप्ता की जनरल किराना की दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने नगदी समेत हजारों रुपए के किराना के सामानों पर हाथ साफ कर कर दिया। वहां चोरी करने के बाद वह चंद्रशेखर कानू की मिठाई की दुकान पर जा पहुंचे और दुकान का शटर तोड़ कर अंदर घुसे। मिठाई खाई और गल्ले में रखे हजारों रुपये लेकर चंपत हो गए। जाते-जाते चोरों ने मोबाइल और स्टेशनरी की दुकान को भी नहीं बख्शा। उन्होंने अक्षयवर पांडेय की दुकान का भी ताला तोड़ा और मोबाइल सेट तथा हजारों रुपए नगदी लेकर भाग निकले। गुरुवार की सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो सन्न रह गए।

दुकानों पर लोगों की भीड़ लग गई और चोरी को लेकर चर्चाएं होने लगी। एक साथ चार दुकानों के ताले टूटने से दुकानदारों के साथ ही इलाकाई लोगों में पुलिस के खिलाफ खासी नाराजगी रही। लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि अगर क्षेत्र में पुलिस गश्त करती तो चोर वारदात को अंजाम नहीं देते। गश्त में लापरवाही से चोरों के हौसले बुलंद हैं और वह ताबड़तोड़ वारदात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें