फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में जुमे की नमाज अदा

Fri, 07 Aug 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड कसबे में तीन दिन बाद शुक्रवार को चहल-पहल दिखी। व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले। जनजीवन पटरी पर आने से प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। नीरज की हत्या के बाद हुए बवाल के मद्देनजर प्रशासन भी ऐहतियात बरत रहा है।
विज्ञापन


यही वजह रही कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज अदा कराई गई। यही नहीं, पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड आदि में सघन तलाशी अभियान भी चलाया।

प्रशासन ने बेल्थररोड कसबे में पथराव और आगजनी के दोषियों के विरुद्ध शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार की शाम नीरज की हत्या के बाद बुधवार को वर्ग विशेष के उपासना स्थल और उससे जुड़े लोगों की संपत्ति को निशाना बनाने, पुलिस पर पथराव करने के मामले में कार्रवाई तेज कर दी गई है।
विज्ञापन


उभांव थाने में इस मामलेे में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही सर्विलांस, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के माध्यम से प्रशासन उपद्रवियों की पहचान करने में जुटा है। पुलिस कार्रवाई के भय से लोगों में अफरातफरी मची हुई है। अधिकतर लोग भूमिगत हो गए हैं।

इसी क्रम में घटना के तीसरे दिन हालात सुधरने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है। बस स्टेशन क्षेत्र को छोड़कर नगर में अधिकांश दूकानें शुक्रवार को खुल गईं। तीन दिन बाद बाजार खुलने पर खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी।

बवाल के बाद जहां एएसपी केसी गोस्वामी, सीओ केसी सिंह कसबे में कैंप किए हुए हैं वहीं एसपी राजू बाबू सिंह भी मौके पर पहुंचकर स्थिति और कार्रवाई की समीक्षा कर रहे हैं। नगर क्षेत्र के साथ ही पड़ोसी ग्रामों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। संवेदनशील ही नहीं प्रमुख स्थानों पर भी पुलिस और पीएसी मुस्तैदी से स्थिति पर नगर गड़ाए हुए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें