फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में प्रधान की मौत

Fri, 07 Aug 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक ग्राम प्रधान की मौत हो गई। परिवार के सदस्य घटना में हत्या का संदेह जता रहे हैं। हालांकि अभी परिवार ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


मिश्रिख के जरमापुर निवासी सरजू प्रसाद (45) ग्राम प्रधान थे। शुक्रवार को किसी काम से सरजू मिश्रिख कस्बा गए थे। वहां पर काम निपटाने के बाद वह मोटर साइकिल से घर के लिए चल दिए।

कोतवाली क्षेत्र के ढेड़हा के निकट एक जीप ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच सरजू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


घटना के बाद परिवार के सदस्य हत्या का संदेह जता रहे हैं। परिवार का कहना है कि एक साजिश के तहत बाइक में टक्कर मारी गई है। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि परिवार ने इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें