फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से अष्टधातु की तीन मूर्तियां चोरी

Mon, 24 Aug 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
उभांव थाना क्षेत्र के करनी गांव स्थित ठाकुर जी के मंदिर से चोरों ने शनिवार की रात तीन मूर्तियों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गई मूर्तियां राम, लक्ष्मण और सीता जी की हैं, जो अष्टधातु की हैं और काफी कीमती बताई जा रही हैं। घटना की जानकारी ग्रामीणों को सुबह पूजा के दौरान हुई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल मंदिर के पुजारी कन्हैया दास और उभांव थानाध्यक्ष नन्हेलाल सरोज को दी। इसके बाद थानाध्यक्ष ने घटना स्थल पर पहुंचकर  जायजा लिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज की जांच शुरू कर दी गई। 
विज्ञापन


उभांव थाना क्षेत्र के करनी गांव के पूरब ठाकुर जी का विशाल मंदिर है। ग्रामीण कहते हैं कि इस मंदिर की स्थ्ाापना लगभ्ाग दो सौ साल पूर्व हुआ था। इसमें अष्टधातु की राम, लक्ष्मण और सीता जी की मूर्तियां स्थापित थीं। शनिवार की रात चोरों ने किसी समय मौका पाकर मंदिर में स्थापित तीनों मूर्तियों और एक आठ किग्रा के पीतल का घंटा चुरा लिया।

घटना की जानकारी रविवार की सुबह ग्रामीणों को उस समय हुई जब मंदिर में वे पूजा करने पहुंचे। मंदिर में पूजा-अर्चन करने पहुंचे भक्त मूर्ति गायब देख अवाक रह गए। इसकी सूचना तत्काल लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष उभांव ने स्थिति का जायजा लिया। लोगों द्वारा गायब मूर्तियों की कीमत एक करोड़ से अधिक की बताई जा रही है।
विज्ञापन


मंदिर के वयोवृद्ध पुजारी कन्हैया दास मऊ में इलाज कराने गए हैं। ज्ञात हो कि तीनों मूर्तियां 2014 में भी चोरी हुई थी। काफी प्रयास के बाद डेढ़ माह बाद गांव के पूरब धान के खेत में गायब मूर्तियां मिली थीं। इस बाबत थानाध्यक्ष नन्हे राम सरोज ने बताया कि ग्रामीणों की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मूर्तियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही तीनों मूर्तियों को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें