फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा को जड़ा थप्पड़

Tue, 01 Dec 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवडीह स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 119 पर प्रधान पद के एक प्रत्याशी के समर्थक सूरत सिंह ने दरोगा को थप्पड़ जड़ दिया। बार-बार बूथ पर आने पर दरोगा ने उसे मना किया तो वह नाराज हो गया। घटना के बाद साथी पुलिस कर्मियाें ने युवक की जमकर धुनाई की।
विज्ञापन



इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। कुछ देर अफरातफरी के बीच मतदान बाधित रहा। पुलिस ने युवक और उसके पिता को हिरासत में ले लिया।


बूथ पर प्रधान प्रत्याशी अंजली पासवान का एक समर्थक सूरत सिंह कई बार आ-जा रहा था। इस पर वहां तैनात दरोगा वीरेंद्र सिंह ने मना किया लेकिन वह नहीं माना। एक बार और मना करने पर नाराज युवक ने दरोगा को थप्पड़ जड़ दिया।


यह देख ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना की सूचना पुलिस कप्तान को दी गई। उधर सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम एके राय तथा सीओ लच्छीराम यादव ने ग्रामीणों को खदेड़ा।
विज्ञापन



भगदड़ के बीच कुछ देर के लिए मतदान बाधित रहा। पथराव में दारोगा एनामुल हक, वीरेंद्र कुमार उपाध्याय तथा कांस्टेबिल जगमोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सूरत सिंह और उसके पिता ओम प्रकाश सिंह को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें