फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सामने खेत में गुरुवार को एक युवक का शव पाया गया।
मौके पर पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी, एएसपी केसी गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए। एसपी के निर्देश पर डाग स्क्वायड तथा फोरेेेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची गई और मौका मुआयना किया।
शव की शिनाख्त फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर निवासी मनोज राय (40) पुत्र सर्वानंद राय के रूप में ग्रामीणों ने की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जल्द घटना के तह तक पुलिस पहुंच जाएगी।