फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती में खूनी संघर्ष, पत्नी को चाकू मारा

Fri, 23 Oct 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी थाने के शुक्लछपरा गांव स्थित अपने ननिहाल में आई पत्नी को उसके पति ने गुरुवार की रात एक बजे के करीब चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि पत्नी ने भी पति के सिर पर लोटे से प्रहार कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से पत्नी को वाराणसी रेफर कर दिया गया।  
विज्ञापन

गाजीपुर जनपद के भांवरकोल थाने के बसनिया निवासी दिनेश पांडेय की पत्नी रानी कुछ दिनों पहले अपने मायके फेफना थाने के सागरपाली गांव आई थी।

वहां से दो दिन पहले वह अपने ननिहाल हल्दी थाने के शुक्लछपरा गांव आ गई और इसकी सूचना उसने फोन से अपने पति को दे दी। उसकी विदाई कराने के लिए दिनेश गुरुवार की शाम को उसके ननिहाल पहुंच गया।

रानी तथा उसके ननिहाल वालों का आरोप है कि दिनेश नशे की हालत में वहां पहुंचा था और रात करीब एक बजे वह रानी को पीटने लगा। रानी के विरोध करने पर उसने उसे चाकू घोंप दिया।
विज्ञापन


उधर घायल पति का आरोप है कि पत्नी ने मुझे फोन करने बुलाया था। गुरुवार की शाम मैं पत्नी के ननिहाल पहुंचा और पर खाना खाने के बाद सो गया। मध्य रात्रि को अचानक मेरी पत्नी ने मुझ पर लोटे से प्रहार कर मेरी जान लेने की कोशिश की।

इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीव दूबे ने बताया कि घटना के संबंध में पति और पत्नी दोनों का बयान ले लिया गया है। पुलिस की देखरेख दिनेश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि रानी की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है। शुक्रवार की देर शाम तक किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी थी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें