फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ा गया आरोपी, लूट के लिए हुई थी हत्या

Fri, 23 Oct 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा स्थित कस्तूरी धर्मकांटा पर तीन अक्तूबर को धारदार हथियार से मुनीम की हत्या कर दी गई थी। प्रकरण में  पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र कुमार निवासी टोला नेकाराय को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार धर्मकांटा पर रहने वाले मुनीम की हत्या लूट की नीयत से की गई थी। हत्याकांड का खुलासा गुरुवार को पुलिस कप्तान अनीस अहमद ने पुलिस लाइन के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान किया।

बताया कि बैरिया पुलिस ने गुरुवार को मुनीम हत्याकांड के आरोपी को 315 बोर के कट्टा तथा पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

इसके अलावा लूट के इनवर्टर, बैट्री, मोबाइल, लोहे की राड भी बरामद की गई है। बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा निवासी समहुत वर्मा पुत्र स्व. छितेश्वर वर्मा सोनबरसा स्थित कस्तूरी धर्मकांटा पर रहता था।
विज्ञापन


वहां लूट की नीयत से पहुंचे धर्मेंद्र कुमार ने राड से मारकर उसकी हत्या कर दी। समहुत के पुत्र विजय शंकर वर्मा की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी पर अन्य धाराएं भी लगाई गईं। अंत में एसपी ने आरोपी को पकड़ने वाली टीम को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें