फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के एक आरोपी का आत्मसमर्पण

Fri, 01 Sep 2017 10:50 PM IST
ballia
विज्ञापन
पुलिस को चकमा देकर दो आरोपियों ने किया कोर्ट में सरेंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को पत्रक सौंप मृत्यु की मांग करने वाली दुष्कर्म पीड़िता के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। एक आरोपी ने गुरुवार की शाम एडीजे प्रथम की अदालत में आत्म समर्पण कर दिया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया, जबकि किशोरी समेत दो आरोपी फरार हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दुष्कर्म जैसी घटना में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस 20 दिनों तक हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। इसकी चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है।
विज्ञापन


मालूम हो कि सहतवार थाना क्षेत्र के एक गांव की सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता ने 30 अगस्त को मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग व जिलाधिकारी को पत्रक भेजकर इच्छामृत्यु की मांग की थी। जिसमें उल्लेख किया था कि 10 अप्रैल की दोपहर उसके घर पर कोई नहीं था।

दष्कर्म पीड़ित के मुताबिक इस दरम्यान गांव की ही उसकी सहेली आई और अपने घर लेकर गई। जहां पहले से मौजूद सहेली के बड़े पिता का लड़का सिंटू गोंड पुत्र गुप्तेश्वर गोंड तथा धनंजय शर्मा उर्फ टुन्नू शर्मा पुत्र साधु शर्मा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के 20 दिन  बाद भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में लापरवाह बनी हुई है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। प्रभारी एसपी/एएसपी विजय पाल सिंह ने बताया कि आरोपी सिंटू गोंड कोर्ट में आत्म समर्पण किया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गिरफ्तारी नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें