फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात डकैत पुलिस के हत्थे चढ़े, चार फरार

Wed, 11 May 2016 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
अलग-अलग कई छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने के बाद पकड़े गए आरोपी।
विज्ञापन
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के महावीर कॉलोनी में पांच मई की देर रात कच्छा-बनियान गिरोह द्वारा एक ही रात दो घरों में घुसकर 20 लाख रुपये से अधिक के जेवरात तथा 65 हजार रुपये नकदी लूटी गई थी। साथ ही परिवार के तीन महिलाओं को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को मंगलवार की रात गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। जबकि शेष चार बदमाश अभी फरार हैं।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बुधवार की शाम अपने कार्यालय में महावीर कॉलोनी में हुई डकैती मामले में बड़ी सफलता मिलने का खुलासा किया।   एसपी ने बताया कि पांच मई की रात बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के महावीर नगर कॉलोनी निवासी सत्येंद्र कुमार राम तथा सेना के सूबेदार संतोष कुमार सिंह के घर में दर्जन भर की संख्या में घुसे बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर करीब दो घंटे तक तांडव मचाया था।

इस दौरान डकैती में लाखों रुपये के आभूषण तथा 65 हजार रुपये नकदी लूट लिया गया था। इस मामले सीओ सिटी केसी सिंह के नेतृत्व में सुखपुरा थानाध्यक्ष/स्वाट प्रभारी एसके शुक्ला तथा बांसडीहरोड थानाध्यक्ष डीके श्रीवास्तव के अलग-अलग दो टीम गठित कर दी गई थी। मंगलवार की रात में मुखबिर से सूचना मिली कि सातनपुर सोराई कचबचिया जंगल में डकैतों का गिरोह मौजूद है, जो किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है।
विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों संग जंगल को चारों तरफ से घेर लिया।  वहां करीब 12 बदमाश मौजूद है और डकैती डालने की योजना बना रहे है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने डकैती को योजना बना रहे सात बदमाशों को धर-दबोचा। जबकि शेष बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल हो गए। एसपी ने बताया कि पकड़े गए सभी बदमाशों का चालान कर दिया गया है। बदमाशों को पकड़ने वालों में सुखपुरा थानाध्यक्ष/स्वाट प्रभारी सुशील कुमार शुक्ला, बांसडीहरोड एसओ डीके श्रीवास्तव, एसआई सुखपुरा कैलास यादव, हनुमानगंज चौकी प्रभारी करूणेश, कांस्टेबल अरूण कुमार, अनूप सिंह, जगदीश मौर्या, मनोज कुमार यादव, विजय तिवारी, सहजादजमा खां, आलोक कुमार, अंगद मौर्या आदि शामिल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें