फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी का आरोपी पुलिस कस्टड़ी से भागा

Thu, 04 Aug 2016 05:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
d - फोटो : BBC
विज्ञापन
ड्यूटी पर तैनात गार्ड से शौच का बहाना बनाकर बुधवार को एक पशु तस्कर सुखपुरा थाने से भाग गया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने नाकेबंदी कर तलाश शुरू कर दी। लेकिन पशुतस्कर का सुराग नहीं मिला। उधर इस मामले में एसपी ने लापरवाही बरतने पर दो कांस्टेबिलों को निलंबित कर दिया है। आरोपी के विरुद्ध थाने से भागने का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन



डीजीपी के आदेश पर चलाए गए अभियान के क्रम में सुखपुरा पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान पचखोरा चट्टी से वध के लिए जा रहे पशुओं के साथ ही खेजुरी थाना क्षेत्र के दुधिया मिश्र निवासी दिलीप साहनी तथा सोनपुरवा निवासी जितेंद्र नट को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हवालात में डाल दिया था। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे आरोपी दिलीप ने ड्यूटी पर तैनात गार्ड से शौच करने की बात कहीं।

जिसे गार्ड शौच के लिए साथ ले गया। इसी बीच वह गार्ड को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी कर थाने से फरार तस्कर की तलाश शुरू कर दी। लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी पुलिस को फरार आरोपी का सुराग नहीं मिल सका। इस मामले में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने लापरवाही बरतने वाले कांस्टेबिल प्रदीप यादव और विकास सिंह को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें