फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी वृद्धा

Wed, 14 Jan 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में नानी के घर रह रही किशोरी मंगलवार देर शाम दूसरे समुदाय के प्रेमी युवक के साथ चली गई। सूचना पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


थाने में नातिन को समझाने पहुंची नानी को दिल का दौरा पड़ गया और मऊ जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने प्रेमी पर नाबालिग लड़की का अगवा करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लेकिन दूसरे पक्ष के लोग वृद्धा की हत्या का मुकदमा भी दर्ज कराने के लिए बुधवार देरशाम थाने पर अड़ गए। इस मामले में एसपी ने कहा कि जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद थानाक्षेत्र की किशोरी अपनी नानी के घर भीमपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव में रहती है। किशोरी को गांव के ही एक दूसरे समुदाय के युवक से प्रेेम हो गया।

मंगलवार देरशाम प्रेमी किशोरी की नानी के घर पहुंचा और किशोरी को अपने घर ले जाने लगा। जब गांव के लोगों ने विरोध किया तो वह उसे छोड़कर भाग गया। नानी ने किशोरी को एक कमरे में बंद कर दिया।

तब वह जहर खाने की धमकी देने लगी। उसकी जिद पर नानी ने दरवाजा खोल दिया। किशोरी ने रात में ही प्रेमी को मोबाइल से फोनकर बुला लिया और उसके साथ उसके घर चली गई।

रात में ही गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस रात में ही प्रेमी-प्रेमिका को हिरासत में लेकर थाने चली आई। घंटाें लोग समझाते रहे लेकिन दोनों एक दूजे से शादी करने और जीने-मरने की कसमें खाने लगे।

तब युवती की नानी थाने पहुंची। वह नातिन को समझाने का प्रयास कर रही थीं और बात न मानने पर उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। लोगों ने सदर अस्पताल मऊ भेजवाया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

दो समुदायों का मामला होने के चलते पुलिस ने आला अफसरों को सूचना दी। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर रसड़ा सीओ केसी सिंह, कोतवाली प्रभारी संदीप कुमार सिंह, उभांव एसओ पीके मिश्र, नगरा एसओ प्रदीप कुमार और बेल्थरारोड एसडीएम रमानुज सिंह मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों के दबाव को देखते हुए पुलिस ने प्रेमी पर लड़की को अगवा करने का मामला दर्ज कर लिया। लोग नानी की मौत पर हत्या का भी मुकदमा दर्ज कराने के लिए अड़े रहे।

एसपी राजूबाबू सिंह भी देरशाम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह से मामले को संभालने का प्रयास किया। कहा कि पूरे प्रकरण की जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें