फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के नौकर ने किया बालिका से दुराचार

Thu, 20 Aug 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार से सब्जी खरीदकर आ रही नौ साल की बच्ची के साथ बुधवार की शाम घर के नौकर ने ही बलात्कार किया। घर वालों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर देर रात उसे उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नौ साल की बालिका बुधवार की शाम सब्जी खरीदकर घर आ रही थी। रास्ते में उसे उसका नौकर मिल गया। उसने सब्जी का झोला उसे दे दिया और उसके साथ घर आने लगी। इसी दौरान नौकर बालिका को बहला-फुसलाकर दरवाजे के पास स्थित भूसे वाले कमरे में लेकर चला गया।

वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह बेहोश हो गई बालिका वहीं छोड़कर भाग गया। इधर जब बालिका देर शाम तक बाजार से घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच किसी की नजर भूसे वाले कमरे में गई, जहां बाजार से लाई गई सब्जी बिखरी पड़ी थी।
विज्ञापन


जब लोगों ने कमरे के अंदर जाकर देखा तो वहां बच्ची बेहोश पड़ी थी। पुलिस को घटना की सूचना देने के बाद परिवार वाले बालिका को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उधर, पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

एसओ संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बलात्कार और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। बालिका को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें