फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल दूकान में लाखों की चोरी

Wed, 13 Sep 2017 10:21 PM IST
ballia
विज्ञापन
टूटा पड़ा ताला एवं गल्ला। - फोटो : ballia
विज्ञापन
हास्पिटल रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर की दूकान का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग एक लाख रुपये नकदी सहित कुछ कीमती समानों पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के हरिपुर निवासी अरविंद सिंह की हास्पिटल रोड पर जानकी मेडिकल स्टोर नामक दूकान है। दूकान संचालक प्रतिदिन  की भांति मंगलवार की रात दूकान बंदकर अपने घर चला गया। इसी बीच चोरों ने रात में दूकान का ताला तोड़ एक लाख रुपये नकदी तथा कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह दूकानदार के पिता सुरेंद्र सिंह को उस समय हुई जब वह दूकान खोलने के लिए पहुंचे। देखा कि दूकान का ताला टूटा पड़ा है और दूकान में  सामान इधर-उधर बिखरा है।

एक ओर ताला टूटा पड़ा था तो वहीं नकदी का गल्ला भी टूटा हुआ था और नकदी गायब थी। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुत्र अरविंद को दिया। दूकानदार तत्काल दूकान पर पहुंचा, जहां काउंटर में रखे करीब एक लाख रुपये गायब मिले। उसने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका मुआयना किया और  मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें