फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आठ जख्मी

Sun, 09 Oct 2016 08:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
नगर पंचायत के वार्ड नं.-11 में शनिवार की शाम ताजिया चौक के पास से बह रही नाली को लेकर दो पक्षों में जमकर ईट-पत्थर एवं लाठियां चटकीं। जिसमें दोनों पक्षों के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों पीड़ितों के तहरीर पर एक पक्ष से सात तथा दूसरे पक्ष से आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्षों के तीन-तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन



नगर पंचायत सहतवार के वार्ड नं.-11 निवासी नजीर ख़ान ने पड़ोसी नसीम अहमद से ताजिया चौक के पास से बह रही नाली को बंद करने को कहा। जिसको लेकर दोनों में कहासुनी हुई। मामला ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों से जमकर ईंट-पत्थर एवं लाठियां चली। जिसमें एक पक्ष के असगर (38), आजाद (25) कुमारी गुलपासा (10) एवं कलाम (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के जहीर अंसारी (48), फैय्याज (30), शाहजहां खातून (40) पत्नी जाहिद, इम्तियाज (18) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने सभी घायलों को पीएचसी सहतवार पहुंचाया, जहां जहीर, शाहजहां, इम्तियाज की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें