बांसडीह नगर के एक शिक्षण संस्थान में यूनिफार्म को लेकर हुए विवाद में
दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जहां स्कूल की ओर
से दिए गए तहरीर पर छात्रों के खिलाफ लूट और तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया
गया है।
वहीं छात्रों की ओर से दिए गए तहरीर पर मारपीट का मुकदमा पंजीकृत
कर लिया गया है। स्कूल की ओर प्रभारी प्रधानाचार्य दिनेश यादव ने तहरीर
दिया है कि बिना यूनिफार्म के उनके स्कूल में छात्र पढ़ने आए थे।
उन्हें
मना किया गया तो वे मारपीट करने लगे। जबकि छात्रों ने तहरीर में कहा है कि
जब मै कालेज में गया तो यूनिफार्म फटा होने के चलते नहीं पहनकर गया था।
इसके बाद स्कूल शिक्षकों ने पकड़ कर मेरी पिटाई शुरू कर दी।
जब तक मैं
स्कूल से बाहर निकलता तब तक दौड़ा-दौड़ा कर पीटते रहे। कोतवाल बशिष्ठ
नारायण दूबे ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से मिले तहरीर के
आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जानकारी जा रही
है।