फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते समय पोखर में गिरने से दो बच्चों की मौत

Tue, 17 May 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
वरुणा नदी।
विज्ञापन
भीमपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर टिटिहा गांव स्थित खाकी बाबा के कुटी के समीप मंगलवार की शाम मासूम खेलते-खेलते पोखरे में गिर गए। दोनों की डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन



भीमपुरा थाना क्षेत्र के बाहरपुर निवासी अंश यादव (04) इसी थाना क्षेत्र के स्थित अपने ननिहाल शाहपुर टिटिहा निवासी सुदामा यादव के यहां गया हुआ था। मंगलवार को अंश इसी गांव के छोटक (5) पुत्र राजेंद्र ठाकुर के साथ खेलने घर से निकला। खेलते-खेलते दोनों बालक पोखरे में गिर गए। जब काफी देर तक बालकों का कहीं पता नहीं चला तो घर के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की।

काफी तलाश के बाद छोटक उतराया मिला। फिर जब तलाशा गया तो अंश का भी शव मिला। दोनों बच्चों का शव देख घर के लोग धाडे़ मारकर रो पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। इस मौके पर विधायक गोरख पासवान, सीओ रसड़ा श्रीराम, उभांव थानाध्यक्ष नन्हेराम सरोज, भीमपुरा एसआई कवींद्र कुमार आदि लोग रहे। इस दौरान विधायक ने दोनों परिवारों को तीन-तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता के रूप में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें