फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेज के लिपिक पर फायरिंग

Fri, 17 Feb 2017 08:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार निवासी व इंटर कॉलेज जमालपुर के लिपिक राजीव सिंह उर्फ राजू सिंह पर शुक्रवार की सुबह बदमाशों ने फायरिंग कर दी। संयोग रहा कि वह बाल-बाल बच गए। वारदात उनके आवास पर हुई। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ बैरिया त्रयंबक नाथ दुबे व कोतवाल केके तिवारी हमराहियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तथा पीड़ित लिपिक से पूछताछ की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



वाकया उस समय हुआ जब राजीव सिंह (55) अपने घर में थे और उन्होंने धमाके की आवाज सुनी। पहले तो उन्हें लगा कि ट्रांसफार्मर में धमाका हुआ है लेकिन उन्होंने पाया कि गोली चलाई गई है, जो दो खिड़की के ग्रिल को पार करती हुई उनके बेडरूम में लगे शीशे को तोड़ते हुए खिड़की के पर्दे में फंस गई। उन्होंने तत्काल सूचना यूपी 100 नंबर पुलिस को दी।


यूपी 100 पुलिस तो घंटे भर बाद पहुंची लेकिन सीओ व एसओ बैरिया आधे घंटे के भीतर पहुंच गए। पीड़ित से पूछताछ के बाद अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। राजीव सिंह अपनी पत्नी के साथ घर के दूसरे तल पर रहते है। जबकि नीचे के कमरे में किरायेदार रहते है। राजीव सिंह इंटर कॉलेज जमालपुर में लिपिक के पद पर तैनात है।
विज्ञापन



उनका कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। बावजूद इसके फायरिंग का कारण समझ में नहीं आ रहा है। इनकी दो बेटियां है। पहली बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि दूसरी बेटी दूसरे राज्य में पढ़ती है। सीओ बैरिया त्रयम्बक नाथ दुबे ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जो भी आरोपी होगा शीघ्र ही पुलिस के गिरफ्त में होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें