फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न हादसों में पांच घायल

Sat, 02 Jul 2016 06:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
क्षेत्र में शनिवार को विभिन्न सड़क हादसों में पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इसमें एक युवती और मासूम की हालात गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन



बैरिया थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित नटराज पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों में टक्कर हो गई। जिसमें बाइक पर सवार बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के करनामेपुर निवासी गुड्डन पांडेय (29) और कृष्णदेव पांडेय (60) बाप-बेटे घायल हो गए। यह वाकया उस समय हुआ जब पिता-पुत्र बिहार के नाथ बाबा स्थान से दर्शन-पूजन कर अपने घर जा रहे थे।

घायलों को आसपास के लोगों के सहयोग से सीएचसी सोनबरस पहुंचाया गया। उधर एनएच-31 स्थित बैरिया तहसील मोड़ पर दो बाइकों में टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार दोकटी थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी कुमारी अलका सिंह (21) पुत्री शिव कुमार सिंह एवं भाई कृष्णपाल सिंह (25) भाई-बहन घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को आसपास के लोगों सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अलका सिंह की स्थित गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। साथ ही देराजब्रह्मबाबा मोड़ के पास एक बाइक सवार ने चार वर्षीय मासूम को टक्कर मार दिया। जिससे बैरिया निवासी जुलूम पासवान की चार वर्षीय मासूम घायल हो गई। जिससे सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें