माडल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से शुक्रवार की देर रात 10 किग्रा गांजे के साथ रेलवे पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
राजधानी एक्सप्रेस से गांजा लेकर प्लेटफार्म नंबर दो पर उतरा तस्कर भागने की फिराक में था, इसी दौरान प्लेटफार्म को जांच कर रही रेलवे पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
गांजे की कीमत एक लाख से अधिक बताई गई है। हालांकि पुलिस राजधानी से तस्कर के आने की पुष्टि नहीं कर रही है।
दीवाली व अन्य त्यौहारों के मद्देनजर जांच अभियान चला रही है। इस बाबत प्रभारी जी आर पी थानाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने बताया कि त्यौहारों के मद्देनजर स्टेशन पर जांच किया जा रही थी।
जिसमें शुक्रवार की रात सवा 11 बजे प्लेटफार्म नंबर दो से प्रभात कुमार पुत्र रामनारायण साह को 10 किलो गांजे के साथ पकड़ लिया गया जो वह छपरा से बलिया बेचने आया था।
पकड़ा गया गांजा तस्कर समस्तीपुर (बिहार) के वारिसपुर का निवासी है। जिसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजकीय रेलवे पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान कर दिया।