फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता से मांगी खैनी, बेटे को मार दी गोली

Sun, 06 Sep 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार थानाक्षेत्र के सिंहाचवर चट्टी के पास शनिवार की रात बदमाशों ने पहले पिता से खैनी मांगकर खाई और उसके बाद बेटे को गोली मार दी। आधी रात हुई घटना से गांव में दहशत मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रात में ही बदमाशों की धरपकड़ शुरू की गई, लेकिन वह हाथ नहीं आए। बदमाश चार की संख्या में थे। 
विज्ञापन


सिंहाचवर गांव निवासी विनय कुमार गौतम शनिवार की रात अपने घर के सामने सोया था। रात लगभग 11 बजे चार की संख्या में बदमाश उसके पास पहुंचे। बगल में सोए उसके पिता को जगाकर खैनी मांगी और खाया। इसके बाद वह विनय के पास पहुंचे और उसका मोबाइल छीनने लगे। उसने विरोध किया तो बदमाशों से हाथापाई शुरू हो गई। शोरगुल सुन विनय का बड़ा भाई सत्येंद्र कुमार गौतम बाहर निकला।

बताते हैं कि वह माजरा समझ पाता इससे पहले ही बदमाशों ने उसके पेट में गोली मार दी। वह जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद बदमाश भाग गए। गोली की आवाज से गांव में दहशत मच गई।  बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलने के बाद गड़वार थाने के एसओ नीरज कुमार पाठक ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचवाया। बदमाशों की फौरन तलाश शुरू की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। एसओ ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है। बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें