फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने ली बच्ची की जान

Thu, 17 Mar 2016 01:30 AM IST
बलिया/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रक ने ली बच्ची की जान
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बांढूबांध चट्टी पर बुधवार की शाम ट्रक की जद में आने  से छह वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क  पर शव रखकर जाम लगा दिया। जबकि ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल हो गए। बाद में सीओ सिटी रसड़ा श्रीराम के आश्वासन पर ग्रामीणों ने दो घंटे बाद जाम समाप्त कर दिया। वहीं भाग रहे ट्रक को कासिमाबाद थाने की पुलिस ने ट्रक सहित चालक को हिरासत में ले लिया।   
विज्ञापन

गाजीपुर जनपद के बड़ेसर  थाना क्षेत्र के बाकी गांव निवासी सुनिल गुप्ता की छह वर्षीय पुत्री सोनम गुप्ता  रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कुरेम गांव निवासी अपने नाना राजबलि गुप्ता के यहां आई  हुई थी। वह घर से बांढूबांध चट्टी पर स्थित नाना के किराने की दूकान पर  सामान लेने जा रही थी। इस बीच सड़क पार करते वक्त रसड़ा की ओर से गैस लेकर  तेज गति से कासिमाबाद की ओर जा रहा ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके  पर ही मौत हो गई।     जबकि ट्रक चालक अपनी गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। इससे  आक्रोशित ग्रामीणों ने रसड़ा-कासिमाबाद पर चट्टी पर शव रख जाम लगा दिया।  जाम के कारण सड़क के दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें