फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात नामजद, 60 अज्ञात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड चिलकहर के पचहुंआ गांव स्थित प्राथमिक पाठशाला पर शुक्रवार को मतदान के दौरान बूथ संख्या 173 और 174 पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के एक प्रत्याशी के समर्थकों ने असलहे के बल पर मतपेटिका में पानी डाला दिया था और बैलेट पेपर फाड़ दिए थे।
विज्ञापन


इसमें पीठासीन अधिकारी प्रकाश नारायण और अजय किशोर सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सात नामजद तथा 60 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। सात नामजद आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

पचहुंआ प्राथमिक पाठशाला पर जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत  सदस्य पद के लिए शांति पूर्वक मतदान चल रहा था। तभी लोहटा गांव के बीडीसी  प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह के समर्थक लगभग साढ़े ग्यारह बजे असलहा लहराते गांव के बूथ संख्या 173 और 174 पर पहुंचे।
विज्ञापन


वहां तैनात कांस्टेबल और होमगार्ड ने रोका तो उन्हें धक्का मारते हुए वे बूथों के अंदर पहुंच गए और मत पेटिका में पानी डाल दिया। बैलेट पेपरों को फाड़कर फेंक दिया था। आरओ सुभाष कुमार ने पीठासीन अधिकारियों के लिखित सूचना पर चुनाव निरस्त कर दिया था।

मामले में 173 और 174 के पीठासीन अधिकारियों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के प्रत्याशियों समेत सात लोगों को हिरासत ले लिया था। इन पर कई संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इसके अलावा 60 अज्ञात लोगों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार होने वालों में बीडीसी प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह और समर्थक कमलेश सिंह तथा दूसरे पक्ष के बीडीसी प्रत्याशी सुरेंद्र चौहान और समर्थक कृष्णा यादव, अजय चौहान, रामआश्रय यादव, डब्लू यादव हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें