शुक्रवार की तड़के सुबह बसपा के वरिष्ठ नेता एवं लक्ष्मणपुर निवासी श्याम कुमार राय पमपम ने कभी अपने निकट सहयोगी रहे नारद तिवारी को गोली मार दिया। संयोग ही रहा की गोली नारद तिवारी के बांह मे लगी और वह लहुलुहान होकर गिर गए ।
शोर सुनकर ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचते हमलावर फरार हो चुका था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नारद तिवारी को नरही सीएचसी पहुंचाया जहां से उन्हें बलिया हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। बलिया हास्पीटल से बनारस के लिए रेफर कर दिया गया है।
उधर नारद तिवारी की पुत्री प्रिया तिवारी की तहरीर पर नरही थाने मे मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।