बैरिया थाना क्षेत्र के चांददीयर घाट पर मंगलवार की शाम बालू तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी। गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। फायरिंग करते हुए तस्कर लाल बालू लदी नाव लेकर फरार हो गए। प्रशासन के लाल बालू की हो रही तस्करी पर सख्त हो जाने से तस्कर बौखला गए हैं। पुलिस महकमा अवैध लाल बालू के खिलाफ सख्त हो गया। जिसका नतीजा रहा कि मुखबिर की सूचना पर चांददीयर चौकी पुलिस मंगलवार की शाम घाट पर पहुंच गई, जहां बालू कारोबारियों ने टीम पर फायर झोंक दिया और बालू लदी नाव लेकर भाग निकले। संयोग अच्छा रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ।
क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार यादव ने बताया कि अवैध लाल बालू का कारोबार करने वाले तथा वाहनों के साथ ही अब घाटों पर पुलिस की नजर है। कहा कि किसी भी घाट पर अवैध रूप से लदी लाल बालू की नाव मिलती है तो उसे हरहाल में जब्त किया जाएगा। कहा कि चांददीयर में नाविकों द्वारा फायर किया गया है, जिसकी पुष्टि हो चुकी है। पुलिस प्रशासन उन नाविकों पैनी नजर रख रही हुई है, जो यूपी-बिहार की सीमा का हवाला देकर लाल बालू का खेल कर रहे हैं।