फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा सटाकर बाइक समेत हजारों का सामान छीना

Thu, 30 Jun 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
बैंक के एजीएम के कंप्यूटर से पासवर्ड चुराकर एक कर्मचारी ने 58 लाख का गबन कर डाला। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के नागपुर यादव के भट्ठे के समीप बुधवार की देरशाम एक व्यक्ति से पांच बदमाशों ने असलहा सटाकर बाइक समेत नकदी व मोबाइल छीनकर भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी। लेकिन अब तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। 
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के बस्तौरा  गांव निवासी रामाशंकर राम प्रतिदिन की भांति रसड़ा से बाइक द्वारा गांव जा रहे थे। जैसे ही वह नागपुर यादव के भट्ठे के समीप पहुंचे कि पीछे से आ रहे एक अपाची बाइक पर तीन तथा पल्सर पर दो बाइक सवार बदमाश ओवर टेक कर रोक दिया।

बाइक रूकते ही असलहा सटाकर नकदी 15 सौ रुपया, मोबाइल तथा सुपर हीरो स्पलेंडर बाइक को छीन  भाग गए। पीड़ित किसी प्रकार रसड़ा पहुंचा, जहां कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दिया। लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें