फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Thu, 01 Dec 2016 08:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
pradarshan - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उप्र राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले गुरुवार को जिलाध्यक्ष विमला ठाकुर तथा जिला संरक्षक सुशील कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में नारेबाजी भी की। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट रामगोपाल को सौंपा।
विज्ञापन


 
मांग पत्र में उल्लेख किया है कि विधानसभा चुनाव से पहले युवा मुख्यमंत्री ने आशा कार्यकर्ताओं से वादा किया था कि उत्तराखंड के सामन मानदेय देंगे और उन्हें राज्यकर्मी भी घोषित करेंगे। जिला संरक्षक सुशील त्रिपाठी ने कहा कि जनपद के जिला कार्यक्रम अधिकारी शासनादेशों का अनुपालन नहीं कर रहे है।

शासनादेशों के अनुपालन में मांग किया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं को ड्यूटी से मुक्ति दिलाई जाए। चेताया कि यदि संघ के मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो हम जिला कार्यक्रम अधिकारी के विरुद्ध व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर किरन देवी, अंजना तिवारी, मंजू सिंह, सुनीता तिवारी, शारदा तिवारी, सुनीता गौतम, लक्खी उपाध्याय, धर्मशीला, आशा, पूनम चौबे, दीपा पांडेय, वंदना वर्मा, रीना देवी, सोनामति, रंभा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें