फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का सौदा कर रही वृद्ध महिला हिरासत में

Wed, 02 Sep 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्माणी मंदिर में नशे की हालत में बेचने के लिए लाई गई एक युवती को पुलिस ने जहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं उसका सौदा करने साथ आई एक वृद्ध महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। युवती को बिहार के छपरा से बेचने के लिए लाया गया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बिहार के छपरा के मिर्जापुर की रहने वाली युवती छपरा के दुर्गा मंदिर में दर्शन करने गई थी। इसके बाद वह बगल में स्थित गोठिया कोठी बाजार चली गई। वहां उसकी मुलाकात एक वृद्ध महिला से हुई, जिसका मायका उसी के गांव में है।

पुलिस के अनुसार युवती ने बताया है कि वृद्ध महिला ने उसके मुंह पर एक कपड़ा डाल दिया। इसके बाद उसे कुछ होश नहीं रहा और वह उसके साथ चली गई। वृद्ध महिला उस युवती को लेकर बुधवार को सुखपुरा के ब्रह्माइन स्थित ब्रह्माणी मंदिर आ गई। वहां वह युवती को बेचने के लिए किसी से सौदा कर रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच युवती को थोड़ा होश आया तो उसने मंदिर में काम कर रहे मजदूरों को इस बारे में बता दिया। मजदूरों ने यह बात गांव के लोगों को बताई। गांव वालों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर हनुमानगंज पुलिस चौकी आ गई।

युवती को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। उधर, तलाशी के दौरान पुलिस को वृद्ध महिला के पास से एक पासबुक, कुछ कागजात, 35 हजार रुपये, गहने और कई लोगों के मोबाइल नंबर मिले हैं। पूछताछ में वह खुद को बैरिया थाना क्षेत्र का गोन्हिया छपरा निवासी बता रही है। सुखपुरा एसओ सुरेश सिंह ने बताया कि वृद्धा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें