फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के सामने अधिवक्ता की पिटाई

Thu, 14 Jul 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
सदर अस्पताल में अधिवक्ता सचिन सिंह का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : balia
विज्ञापन
बैरिया उपजिलाधिकारी कार्यालय में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने एसडीएम  के सामने ही अधिवक्ता की पिटाई कर दी। घायल अधिवक्ता को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया गया। जहां नाजुक स्थिति देख चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। दोकटी थाना क्षेत्र के करणछपरा  निवासी मुकेश सिंह व सचिन सिंह के बीच जमीनी विवाद चल रहा  था।
विज्ञापन

वह सिविल कोर्ट में वकालत करने आया था कि इसी दौरान उसे किसी ने फोन पर तहसील परिसर में बुलाया। जैसे ही  वह एसडीएम कोर्ट में पहुंचा कि एक पक्ष के लोगों ने उसे जमकर लात घूंसों से पीट दिया। मौके पर पहुंचे अधिवक्ताओं ने उसे किसी तरह बचा कर इलाज के लिए  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां गंभीर हालत को देखते  हुए चिकित्सा प्रभारी ने सदर अस्पताल रेफर कर  दिया। उप जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि उनके सामने-सामने मारपीट हुई है। यह गलत है लेकिन जिस नंबर से अधिवक्ता को तहसील में बुलाया गया है। इसमें उनका कोई हाथ नहीं है। क्षेत्राधिकारी बैरिया त्रयंबक नाथ दूबे ने  कहा कि घटना संज्ञान में है अभी तक किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें