फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार महिला की हादसे में मौत

Sun, 30 Oct 2016 06:56 PM IST
ballia
विज्ञापन
क्षत‌िग्रस्त बाइक
विज्ञापन
क्षेत्र के गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के समीप रविवार के दिन देर शाम  कुत्ते को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उस पर सवार महिला की मौत हो गई जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रसड़ा  कोतवाली क्षेत्र के खड़कपुरा निवासी 38 वर्षीय राजेश यादव और 40 वर्षीय लालसा देवी पत्नी स्व अशोक राजभर एक बाइक पर सवार होकर रविवार को दीपावली का बाजार करने के लिए रसड़ा गए थे। वहां से बाजार  करने के बाद दोनों बाइक पर सवार हो वापस खड़गपुरा स्थित अपने आ रहे थे। अभी  बाइक गडिया रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे थे।
विज्ञापन


इसी बीच अचानक सामने एक  कुुत्ता आ गया। जिसको बचाने में बाइक असंतुलित होकर पलट गई। जिसमें बाइक पर  सवार महिला के साथ ही बाइक चालक घायल हो गया। घायलों को आसपास के लोगों ने  सीएचसी रसड़ा पहुंचाया। वहां महिला की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने  जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने भी  वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय महिला ने रास्ते में दम  तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें