स्थानीय चट्टी के प्राथमिक विद्यालय के समीप मंगलवार की शाम पिकअप की जद में आने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप चालक ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
हल्दी निवासी बिजली पासवान (60)अपने पट्टीदार के लड़के की बारात जाने के लिए घर से मंगलवार की शाम निकला था। जैसे ही वह हल्दी चट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचा कि बैरिया की ओर से जिला मुख्यालय तेज गति से जा रही पिकअप ने टक्कर मार दिया। जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए।
पिकअप चालक ने उसे आनन-फानन में जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, मृतक के परिवार वाले वृद्ध को रातभर छानबीन की। लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चल सका। बुधवार की दोपहर में जिला चिकित्सालय से वृद्ध की मौत होने की सूचना गई। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल था। मृतक के पुत्र नथुनी पासवान के तहरीर पर पिकअप चालके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।