फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में भूमि विवाद में आगजनी, 60 मड़हे राख

Mon, 28 Mar 2016 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भूमि विवाद को लेकर शहर कोतवाली क्षेत्र के गंगापार शिवपुर दियर नंबरी गांव के पांडेय टोला में रविवार की रात एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की करीब 60 मड़इयां फूंक दीं। मारपीट में 12 लोग घायल हो गए जबकि एक युवक गोली लगने से घायल हुआ है।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें से नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिवपुर दियर नंबरी गांव के पांडेय टोला निवासी शंभूनाथ तिवारी और छठ्ठू गोंड के बीच वर्षों से भूमि विवाद चल रहा है।

रविवार की रात इसी मामले में दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईट-पत्थर चलने लगे। तभी एक पक्ष ने गोली चला दी, जिससे संजय गोंड (40) घायल हो गया। इसी बीच किसी ने गोंड परिवार के घरों में आग लगा दिया।
विज्ञापन


देखते ही देखते बस्ती की करीब 60 रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। गांव वालों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मारपीट मेें श्रवण गोंड (20), पिंटू गोंड (25), आकाश (17) पुत्र भरत गोंड, दीना पासवान (50),

केदार खरवार (60), भागीरथी देवी (60) पत्नी भरत गोंड, ममता देवी (25) पत्नी छठ्ठ, अनीता देवी (30) पत्नी ओमप्रकाश, भारत गोंड (38), अजीत गोंड (20), नीलम (25) पत्नी हरीश, अनीता खरवार (30) पत्नी वकील गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और मेडिकल मुआयना करवाया। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तिवारी पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। इसमें से नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


इस मामले में 11 लोगाें के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और नौ लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया। दो आरोपी फरार है। जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- राममूरत यादव, एएसपी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें