फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना दुकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। आदर्श नगर पंचायत बांसडीह के बड़ी बाजार में स्थित एक किराना की दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने हजारों रुपयों के सामान के साथ नकदी चुरा लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। बताया जाता है कि कस्बा निवासी बंटी गुप्ता की किराना की दुकान बड़ी बाजार में है। प्रतिदिन की तरह दुकानदार रविवार की देर शाम दुकान का ताला बंद कर घर सोने चला गया। देर रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़ हजारों रुपये के सामान के साथ ही कुछ नगदी भी चुरा ले गए।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह आसपास के दुकानदारों ने बंटी को सूचना देकर बताया कि तुम्हारे दुकान का ताला टूटा हुआ है और समान भी बिखरा हुआ है। यह सुन दुकानदार बंटी भागते हुए दुकान पर आया और देखा कि दुकान का ताला टूटा पड़ा है और सामान भी बिखरे पड़े हैं। दुकानदार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें