फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बदमाशों के खिलाफ ह हह

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया (नगरा)। नगरा रसड़ा मार्ग पर सोमवार की सायंकाल दो कारोबारियों को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया। बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना से कारोबारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

सोमवार की सायंकाल गुटका कारोबारी अजय चौरसिया अपने सहयोगी राजेंद्र प्रसाद के साथ क्षेत्र से वसूली कर अपने दुकान रसड़ा जा रहे थे। रसड़ा- नगरा मार्ग के टड़िया गांव के समीप नकाबपोश बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया। तमंचे के बल पर लूट की कोशिश की। जिसका दोनों कारोबारियों ने विरोध किया तो बदमाशों ने गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण कारोबारियों को बचाने के लिए दौड़े तो बदमाश भाग गए। ग्रामीणों ने घायल कारोबारियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया, जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कारोबारियों का इलाज वाराणसी के निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां अजय चौरसिया की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें