फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बाइक संग 180 पेटी अंग्रेजी शराब पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार ले जाते वक्त बैरिया पुलिस ने मंगलवार की देर रात दयाछपरा ढाले के पास नौरंगा मार्ग से एक ट्रक, एक ट्रैक्टर व एक बैगनार गाड़ी को पकड़ा। जिनमें 180 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके अलावा तीन बाइक के साथ चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। जबकि आधा दर्जन भागने में सफल रहे। पकड़ी गई शराब की कीमत 15 लाख से अधिक बताई जा रही है। लहसुन की आड़ में शराब बिहार ले जा रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व सूचना के आधार पर स्वाट टीम और बैरिया पुलिस ने नौरंगा मार्ग होते हुए बिहार जाते वक्त दयाछपरा ढाले के पास नौरंगा मार्ग से एक ट्रक, एक ट्रैक्टर एवं एक कार को पकड़ा। तीनों गाड़ियों में से कुल 180 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। इस दौरान ट्रक में लहसुन की आड़ में 150 पेटी शराब रखी मिली। जबकि ट्रैक्टर में 20 पेटी तथा बैगनार कार में 10 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। वहीं गाड़ी के पीछे चल रहे शराब कारोबारियों के पास से तीन बाइक बरामद किया। पकड़े गए आरोपी राजस्थान के न्यू लोहामंडी रोड जयपुर निवासी बलवीर, हरियाणा के कंगरता 47 लावरु थाना ताऊरा निवासी शाहिद खान तथा बैरिया थाना के नौरंगा निवासी गोलू ठाकुर व लक्ष्मण ठाकुर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जबकि अन्य अज्ञात छह भागने में सफल रहे। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने बताया कि 180 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। शेष शराब पुलिस के पहुंचने से पूर्व वितरकों को दे दिया गया था। वहीं चार तस्करों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। टीम में स्वाट प्रभारी विनीत राय, बैरिया एसओ गगनराज सिंह, चौकी प्रभारी बैरिया बीरेंद्र प्रताप दुबे, चौकी प्रभारी सुरेमनपुर प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
इनसेट...
कार से होती है मानिटरिंग
लालगंज। हरियाणा, लुधियाना, गोवा, हिमाचल प्रदेश से उत्तर प्रदेश के द्वाबा में अवैध शराब की खेप पहुंच भारी मात्रा में पहुंच रही है। पकड़े गए न्यू लोहमंडी रोड जयपुर राजस्थान निवासी बलबीर की माने तो ट्रक के आगे बैगनार कार द्वारा मॉनिटरिंग की जाती है। ट्रक से करीब पांच किमी आगे का लोकेशन बैगनार में बैठे लोगों द्वारा ट्रक ड्राइवर को दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें